Site icon Samagra Bharat News website

मोदी शासन में यहां कौन रहेगा

एक कांग्रेसी भाई की सुनिए उनसे जब पूछा गया कि आपका मकान खाली क्यों हो गया, तो मियां चौक गए। फिर याद दिलाया गया कि इधर देश राजपथ पर योग दिवस पर मय पीएम के उठक-बैठक कर रहा है और उधर दस जनपथ से लेकर तुगलक लेन तक सब खाली। राहुल, सोनिया, प्रियंका बच्चे सब एक साथ विदेश। वह भी राहुल बाबा के जन्म दिन के ठीक एक दिन बाद ही। वैसे भी बाबा कुंआरे ही कहे जाते हैं और विदेश में जन्मदिन पर जरूर जाते हैं। सुनते ही भाई ताड़ गए। तपाक से बोल पड़े। भाई मोदीजी के राज में कौन रहेगा। अब बताइए भला वह अडवाणी जी को भी आसन कराने पर तुले हैं।

Exit mobile version