Site icon Samagra Bharat News website

J&K: शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलीं. जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में रक्षामंत्री शहीद औरंगजेब के घर जाकर उनके परिजनों से मिलीं. इस दौरान परिवार से बातचीत करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि, आपका परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा है. पिछले दिनों ईद की छुट्टियों पर घर आते हुए सेना के जवान औरंगजेब का आतंकियों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी

सोमवार को आर्मी चीफ जरनल बिपिन रावत भी शहीद सैनिक के परिवार से मिले थे.

बता दें कि आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब का पुलवामा में अपहरण कर लिया था. आतंकियों ने घाटी में चल रहे सैन्य ऑपरेशंस की जानकारी निकालने के बाद औरंगजेब को गोली मार दी थी. इस घटना के बाद औरंगजेब के परिवार ने पीएम मोदी और भारतीय सेना से घाटी में आतंकवाद का सफाया करने की अपील की थी.

औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा था, ‘पीएम मोदी और सेना को उनके बेटे की मौत का बदला लेना होगा, मैं पीएम मोदी को 72 घंटे का समय देता हूं, मुझे मेरे बेटे की मौत का बदला चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता तो वह खुद बदला लेने के लिए तैयार हैं. कश्मीर हमारा है और हम कश्मीर को जलने नहीं देंगे.’

बता दें कि मोहम्मद हनीफ जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में सिपाही थे और अब औरंगजेब का 15 साल का छोटा भाई आसिम भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहता है. आसिम ने कहा, ‘मैं भी अपने पिता और भाई की तरह सेना में जाऊंगा.

Exit mobile version