Site icon Samagra Bharat News website

अस्पताल मे भर्ती नारायण दत्त तिवारी से मिलने पहचे त्रिवेन्द्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड श्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। त्रिवेन्द्र ने चिकित्सकों से श्री तिवारी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, तिवारी की पत्नी श्रीमती उज्ज्वला व उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद थे।

 

Exit mobile version