Site icon Samagra Bharat News website

सोपोर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में आतंकियों के खिलाफ इस काम को अंजाम दिया है। मुठभेड़ बारामुल्ला जिले के द्रुसु गांव में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने सुबह आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्‍होंने इलाके में दबिश की।

बताया जा रहा है कि इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। इसके चलते आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। साथ ही सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान भी चला रहे हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया। दोनों ओर से फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर रखा था। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 179 बटालियन, 29 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल फोर्स शामिल हैं।

Exit mobile version