Site icon Samagra Bharat News website

पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 से 14 पैसों की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल तथा डीजल के दाम एक बार फिर ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुंच चुके हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढक़र 77.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी। यह 08 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की ऐतिहासिक कीमत इसी साल 29 मई को रही थी जब यह 78.43 रुपये प्रति लीटर बिका था।

इसी प्रकार डीजल भी 14 पैसे महँगा होकर आज 68.71 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो इसका 7 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। यह भी 29 मई को ही सबसे महँगा रहा था जब इसकी कीमत 69.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गयी थी। अन्य तीन महानगरों कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत दो महीने से ज्यादा के उच्च स्तर पर रही। चारों महानगरों में शनिवार को डीजल 14-14 पैसे महँगा हुआ।

कोलकाता में यह 71.55 रुपये, मुंबई में 72.94 रुपये और चेन्नई में 72.57 रुपये प्रति लीटर बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत नौ पैसे बढक़र 80.18 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई और चेन्नई में 10-10 पैसे बढक़र इनकी कीमत क्रमश: 84.67 रुपये और 80.23 रुपये प्रति लीटर रही।

Exit mobile version