Site icon Samagra Bharat News website

नौकरियों, किसान आत्महत्या का उल्लेख कर राहुल ने जर्मनी से बीजेपी को घेरा

बर्लिन, जर्मनी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी और ब्रिटेन की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं। बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नौकरियां नहीं हैं, किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं लेकिन भारत की मौजूदा सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। राहुल ने कहा कि हम विकास चाहते हैं और इसकी मांग भी करते रहेंगे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस लोगों की अपनी सरकार है।

उल्लेखनीय है कि राहुल के संबोधन का सीधा प्रसारण होना था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते नहीं हो सका। पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई। गांधी का भाषण यूट्यूब के एक लिंक के जरिए अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होना था जिसे बाद में साढ़े दस बजे से शुरू करने के लिए पुर्निधारित किया गया। हालांकि उनके इस संबोधन का सीधा प्रसारण नहीं हो सका।

Exit mobile version