Site icon Samagra Bharat News website

इसरो के पीएसएलवी-42 से ब्रिटेन के दो उपग्रहों का प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेशभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार रात को कमर्शियल मिशन में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 42 के जरिए ब्रिटेन के दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

इसरो ने 33 घंटे तक चली उल्टी गिनती के बाद रात 10:08 बजे श्रीहरिकोटा रेंज के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से पीएसएलवी-सी42 को लॉन्च किया। उपग्रहों से जंगलों की मैपिंग और आपदाओं की जानकारी मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक लॉन्चिग पर बधाई दी।

Exit mobile version