Site icon Samagra Bharat News website

पटना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

पटना, बिहार: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक लड़की के साथ बंदूक की नोंक पर तीन दिनों तक बलात्कार किया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू कर चुकी है।

यह मामला पटना के बाईपास थाना क्षेत्र की महारानी कॉलोनी का है। यहां एक 16 वर्षीय लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए युवक ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार वो चार दिनों पहले रोजमर्रा की खरीददारी के लिए बाजार निकली थी। सूने रास्ते पर पहुंचने पर पिस्तौल का भय दिखाकर और उसके पिता और भाई को जान से मार देने की धमकी देकर युवक उसे अपने साथ ले गया। सूने मकान में ले जाकर तीन दिनों तक उससे बलात्कार किया। युवक की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के हमाम पर मोहल्ला निवासी अविनाश उर्फ गोलू के रूप में हुई है।

Exit mobile version