Site icon Samagra Bharat News website

हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार आलोचक डॉ नामवर सिंह की हालत गंभीर

????????????????????????????????????

नयी दिल्ली। हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार आलोचक डॉ. नामवर सिंह को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शिवालिक अपार्टमेंट के अपने घर में देर रात सोते हुए अपने बिस्तर पर से गिर गये। जिससे  उनके सिर  कंधे और कुल्हे में चोट लग गयी वे अचेत हो गए। उनके परिजनों ने उन्हें तत्काल दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इनकी हालत को देखते हुए एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी: इनके परिजनों ने कुछ साहित्यकार मित्रों को बताया। जिसके बाद डॉ नामवर के दर्जनों शुभचिंतक अस्पताल में पहुंचे। ढेरों नौकरशाह और राजनीतिक परिचितों के कारण एम्स में फौरन भर्ती करके तत्काल उपचार आरंभ हो गया। जिससे उनकी हालत में आंशिक सुधार के बावजूद अभी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुधार की धीमी गति के चलते अभी डाॅ नामवर सिंह को खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता है। इनकी हालत पर निरंतर नज़र रखी जा रही है। अस्पताल के बाहर रोजाना सैकड़ों साहित्यकार पाठक और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।  सभी उनकी सेहत में सुधार की कामना कर रहे हैं

Exit mobile version