Site icon Samagra Bharat News website

मीडिया से दूर रहने वाली प्रियंका ने बदला अपना अंदाज

समग्र भारत समाचार सेवा

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश से सक्रिय राजनीति में उतारीं जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही फेसबुक और ट्विटर आदि सोशल मीडिया पर भी जल्द ही दस्तक दे सकती हैं। वह अब तक सोशल मीडिया से दूर रही हैं। मगर अपनी सक्रियता को वे एक भूकंप की तरह बडी घटना बनाने को इच्छुक हैं। पर चसूत्रों ने बताया कि प्रियंका चार फरवरी को लखनऊ के एक बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी) का पदभार औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगी। उसके बाद वह आम लोगों, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर दस्तक देंगी। अपनी परंपरावादी सोच से आगे बढ़ते हुए कांग्रेस अब तेजी से सोशल मीडिया के महत्व को समझ रही है और इस पर सक्रिय भी है। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया सेल बना लिए हैं और उसके अधिकतर नेता फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय हैं और खुद इसमें सबसे आगे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी नजर आते हैं जिनके अर्थपूर्ण ट्वीट कई बार चर्चा में रहते हैं।
प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से राजनीति के गलियारों के भीतर और बाहर काफी चर्चा है। कांग्रेस उनकी इस छवि का सोशल मीडिया के जरिए लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका पहले फेसबुक से जुड़ेंगी और उसके बाद ट्विटर पर दस्तक देंगी। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि फिलहाल उन्हें ट्विटर से जुड़ने में कुछ समय लग सकता है क्योंकि ट्विटर ने अभी अपने वेरिफिकेशन प्रॉसेस को रोका हुआ है। तो, शुरुआत फेसबुक से होगी, फिर ट्विटर का नंबर आएगा।

Exit mobile version