Site icon Samagra Bharat News website

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सरकार ने की अपने राज्य के शहीद परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा आतंकी आत्मघाती हमले में शहीद हुए यूपी और एमपी के जवानों के परिजनों के लिए दोनों राज्यों की सरकारों ने मदद की घोषणा की है। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शहीद जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक नौकरी भी दी जाएगी। हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों में 12  शहीद जवान यूपी के हैं।
इसके साथ ही जवानों के पैतृक गांव की सड़कों का नामकरण भी शहीद जवानों के नाम से किया जाएगा। सीएम  योगी ने सभी शहीद जवानों के गांव में यूपी सरकार के एक-एक मंत्री व डीएम-एसएसपी को अंतिम संस्कार में शामिल होकर राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने का आदेश दिए हैं।
 जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा हमले में एमपी के शहीद जवान के परिवार को मध्‍य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही परिवार को एक आवास और एक सदस्‍य को शासकीय नौकरी देने की भी घोषणा की है। इस हमले में जबलपुर के रहने वाले सीआरपीएफ के एक जवान अश्विनी कुमार काछी इस हादसे में शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद परिवार को राजकीय सम्मान देने की बात कही। शहीद जवान के शव को गांव लाए जाने पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समस्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। ।।।।

Exit mobile version