Site icon Samagra Bharat News website

गृहमंत्री ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी श्रद्धांजलि

राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर में

जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी आत्मघाती हमले में शहीद हुए 44 जवानों के पार्थिव शरीर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कंधा देकर श्रद्धांजलि दी। पुलवामा में हुए हमले का जायजा लेने पहुंचे राजनाथ सिंह ने पहले श्रीनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और सेना के नॉर्दर्न कमांड चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
कश्मीर के मौजूदा हालात का जायजा लेने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दिल्ली लौटेंगे। उम्मीद की जा रही है कि घाटी के हालातों को जायजा लेने के बाद राजनाथ सिंह, सभी राजनैतिक दलों के साथ मिलकर एक सर्वदलीय बैठक कर सकते हैं।ताकि विपक्षी सहमति  के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कोई बड़ा एक्शन लिया जा सके। भारत की ओर से हर प्रकार की तैयारियों को अमली जामा की कोशिशें तेज हो गई।       त

Exit mobile version