Site icon Samagra Bharat News website

सांसत और संकट में रॉबर्ट वाड्रा

बीकानेर जमीन खरीद मामले में ईडी की कार्रवाई,/ रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीकानेर जमीन घोटाले के मामले में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी की 4।62 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। ईडी अधिकारियों ने  जानकारी दी। ईडी ने 2015 में  आपराधिक मामला दर्ज किया था। बीकानेर के तहसीलदार ने  जमीन के आवंटन में  धोखाधड़ी की  शिकायत की थी। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपपत्र दायर किए थे। इस इलाके से पाकिस्तान सीमा के करीब होने से अति संवेदनशील माना जाता है। वाड्रा और उनकी मां मौरीन मंगलवार को जयपुर में ईडी के समक्ष पेश हुए थे। लंबी पूछताछ के दौरान रॉबर्ट के साथ काफी व्यस्त रहने के बाद भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ में थीं। वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी उनके साथ जांच एजेंसी के दफ्तर तक गयी थी। ईडी ने विदेश में कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्तियां खरीदने के मामले में भी वाड्रा के खिलाफ जांच के तहत उनसे दिल्ली में पिछले सप्ताह तीन दिन तक पूछताछ की थी। यानी आगे की पूछताछ में भी रॉबर्ट वाड्रा के सामने की परेशानियों का पहाड़ खड़ा हो गया है।।

Exit mobile version