Site icon Samagra Bharat News website

और अंतत‌: साथ साथ ही मिलकर रहेंगे और चुनाव लड़ेंगे भाजपा- शिवसेना

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा का समर्पण, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर शिवसेना का दावा
लोकसभा चुनाव में शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा बनी रहेगी। बीजेपी और शिवसेना के बीच आम चुनाव साथ साथ मिलकर लड़ने पर सहमति बन गई है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई में गठबंधन के बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने आज सोमवार को कहा कि दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई हैं। मीडिया में ऐसी रिपोर्टें भी थीं कि सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख आज एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आज की प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन पर घोषणा की जाएगी। दोनो दलों के बीच शिवसेना  23 और भाजपा के 25 सीटों के बीच आम सहमति बनी है। इससे पहले शिवसेना 22 और भाजपा 26 सीटों पर वितरण का मामला तय हुआ था। मगर बाद में शिवसेना मुख्यमंत्री की सीट पर अपनी दावेदारी की। इस पेशकश के बाद भाजपा असमंजस में थी। मौजूदा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी इस मांग के बाद तनाव में थे। मगर मोटे तौर पर 50-50, की फॅार्मूला ही रंग लाएगी। उम्मीद है कि दोनों पार्टियों के बीच ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ही सर्वमान्य सहमति का कारक बनेग। जिसके लिए दोनों राजी हो जाएंगे। शाम की मुलाकात की औपचारिकता के बाद साथ साथ चुनावी चुनौती बनकर कांग्रेस और एनसीपी के लिए राहकंटक साबित होंगे।।। ।।

Exit mobile version