Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान की मुकुल पंकज चौधरी को फ़ोकस भारत महिला सम्मान

समग्र समाचार सेवा
जयपुर .17 फरवरी

राजस्थान के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “फ़ोकस भारत युवा महिला लीडर अवार्ड” में उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने श्रीमती मुकुल पंकज चौधरी को सम्मानित किया।श्रीमती मुकुल राजस्थान की बहुचर्चित राजनेता और समाजसेवी है।वह पिछले कई वर्षों से राजस्थान में समाज सेवा में जुटी हुयी है ।
श्रीमती चौधरी के साथ अन्य क्षेत्र से भी कई समजसेवियों को सम्मानित किया गया
होटल आमेर क्लार्क में संचालित महिला सशक्तिकरण के इस विशिष्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने किया।विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला व सेशन न्यायाधीश रेखा राठौड़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने महिलाओं के राजनितिक प्रतिनिधित्व की पुरज़ोर अनुशंसा की एंव महिलाओं के हक के लिए एंव पचास प्रतिशत आबादी को उचित सम्मान की बात कही।

Exit mobile version