Site icon Samagra Bharat News website

न्यूजीलैंड मस्जिद में हमला 49 मरे, बाल बाल बच गयी बांग्लादेश क्रिकेट टीम

क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड के आधुनिक शहर क्राइस्टचर्च के एक मस्जिद  पर किसी एक उग्रवादी संगठन की ओर से किए गए जोरदार हमले और  अंधाधुंध गोलीबारी से आसपास के इलाके में खड़े  और मौजूअ 51  लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल में दो दर्जन से भी अधिक घायलों में करीब 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। शेष घायलों का इलाज चला रहा है,  मगर उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने एक हमलावर को पहचान लिया है। उसके रेखांकन  को पूरे देश में सार्वजनिक कर दिया गया है। 
क्राइस्टचर्च में दोपहर की नमाज के बाद सेमी-ऑटोमैटिक हथियारों से लैस कई लोगों ने यहां दो मस्जिदों पर एकाएक हमला कर दिया।  घटनास्थल पर बांग्लादेश की किक्रेट टीम भी मस्जिद के भीतर नमाज पढ़ रही थी। हमलावरों ने मस्जिद के बाहर इकठा भीड़ पर ही गोलीबारी करते हुए फरार हो गए।   मस्जिद के अंदर एक भारतीय के भी होने की सूचना है, जो इस नरसंहार के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटना के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को होटल पहुंचाया गया। इस नरसंहार के बाद किक्रेट दौरा रद्द करके वापस अपने देश में लौटने की तैयारी कर रही है।  बांग्लादेश के साथ दौरे का आखिरी टेस्ट कल शनिवार से खेला जाना था। आम तौर पर शांत और अपराधमुक्त न्यूजीलैंड में  पहली बार सार्वजनिक रूप से इतना बड़ा नरसंहार हुआ है। पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में दूसरा देश बन गया है जहां पर खिलाड़ियों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान में श्री लंका की टीम पर हमला किया गया था। जिसमे कई खिलाड़ी घायल हो गए थे।
इस बीच न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त ने शुक्रवार को कहा कि यहां क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हमलों में प्रभावित कोई भी भारतीय नागरिक मदद के लिए मिशन से संपर्क कर सकता है। मध्य क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद और शहर के बाहरी उपनगर में लिनवुड मस्जिद पर हमलों में अबतक कम से कम 52 लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही 39 लोगों की मौत हो गयी थीं, बाकी लोग इलाज के दौरान अस्पताल में मर गए । पूरे न्यूजीलैंड में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा प्रबंधन सख्त कर दी गयी है। 

ReplyForward
Exit mobile version