Site icon Samagra Bharat News website

और अब सिद्धू का पीएम पर हमला

सिद्धू का प्रधानमंत्री पर हमला, जनता को सपनों के अंतरिक्ष में मत घुमाइए मोदी जी
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि  भाजपा के वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच रहा है, लेकिन बीजेपी का कोई भी नेता मुद्दों और जनसमस्याओं की बात नहीं कर रहे हैं। आगे सिद्धू ने कहा कि जनता को अंतरिक्ष के सपनों  में मत घुमाओ प्रधानमंत्री जी जनता को जमीन पर वापस लाओ प्रधानमंत्री जी इनको सही मुद्दों से मत भटकाओ प्रधानमंत्री जी।
भाजपा से बगावत करके पार्टी और राज्यसभा की सांसदी को लौटाते हुए नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पलक झपकते ही भाजपा छोड़ दी। सिद्धू ने प्रधानमंत्र पर जनता को जनता के बीच केवल बातें बना बनाकर असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि मोदी ने कल राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा था कि भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। भारत चौथा देश है, जिसने यह सिद्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री पर चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।  ।।।।।

Exit mobile version