Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा में बीएसपी और एलएसपी के छह उम्मीदवार घोषित

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एलएसपी) ने हरियाणा में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिसमें छह सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए । हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। छह उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच उम्मीदवार बसपा और एक उम्मीदवार सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी एलएसपी का है।

  गठबंधन के उम्‍मीदवारों की सूची प्रदेश बसपा इकाई द्वारा अध्‍यक्ष मायावती को नयी दिल्ली भेजी गई थी। उनकी मंजूरी के बाद गठबंधन के प्रत्‍य‍ाशियों की पहली सूची जारी की गई है। बाकी बची सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जल्‍द ही जारी की जाएगी। पहली लिस्ट में अंबाला, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल औऱ भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, सिरसा और गुरुग्राम संसदीय सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। पहली सूची के अनुसार अम्बाला से नरेश सारन, फरीदाबाद से मनधीर मान, हिसार से सुरेन्द्र शर्मा, रोहतक से किशनलाल पांचाल, करनाल से पंकज चौधरी, महेन्द्रगढ से रमेश राव पायलेट को टिकट दिया गया है। प्रदेश बसपा अध्यक्ष ने बताया कि बसपा और एलएसपी गठबंधन के बाद हर सीट पर मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है। सभी सीटों पर भाजपा के लिए मुकाबला कठिन हो गया है। हरियाणा में अप्रत्याशित परिणाम की अपेक्षा बढ़ गयी है। 

Exit mobile version