Site icon Samagra Bharat News website

महिला वोटर सबसे अधिक होने पर भी कोई महिला उम्मीदवार नहीं

अनामी शरण बबल

रायबरेली/लखनऊ।रायबरेली संसदीय सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अजेय होने का अहंकार आ गया है। वे अपने आपको अपराजित न समझे। लोकसत्ता में सबसे बड़ी जनता होती है और वह कब किसको आसमान पर चढा दें या पाताल में धकेल दे, इसका अहसास नही होता। जनता के बल पर उनको इस बार हराया जाएगा।  हम सब मिलकर उन्हें हरा देंगे।   
श्रीमती सोनिया ने कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीतने की बातें की जा रही थीं लेकिन हमने जीत दर्ज की। इस बार भी कांग्रेस की ही जीत होगी।
नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर हवन-पूजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक रोड शो किया। इसके पहले सोनिया गांधी का काफिला रास्ता भटक गया। जिससे जाम लग गया। वहीं, अफसरों में भी हड़कंप मच गया। लखनऊ के विशेष आदेश के बाद रोड शो और पूरे आयोजन के दौरान खुफिया समेत सुरक्षा के लिए जोरदार तैयारियां की गई थी।
सोनिया गांधी ने पांचवी बार रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व उनके बच्चे मौजूद रहे।  ।।।। 

Exit mobile version