Site icon Samagra Bharat News website

चुनावी महासमर का ताजा हालचाल

लोकसभा चुनाव 2019: 
बिहार में 8 बजे तक 12.27% मतदान, त्रिपुरा में नहीं पड़ा एक भी  वोट
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। इसमें 11 राज्‍य और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 95 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए आम चुनाव 2019 की शुरुआत 11 अप्रैल से  हुई थी। पहले चरण में 91 सीटों पर हुई वोटिंग में 69.43 फीसदी मतदान हुआ था।
आज दूसरे चरण के लिए बिहार में सर्वाधिक वोटिंग हुई है। सुबह नौ बजे तक बिहार की 5 सीटों पर 12.27 फीसदी वोट पड़ेे। त्रिपुरा में भी सुबह नौ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।. सुबह 11 बजे तक असम की पांच सीटों पर भी केवल 10.51 फीसदी, जम्‍मू और कश्‍मीर की दो सीटों पर 1.99 फीसदी, कर्नाटक की 14 सीटों पर 4.14 फीसदी, महाराष्‍ट्र की 10 सीटों पर 5.85 फीसदी, मणिपुर की एक सीट पर 3.78 फीसदी, ओडिशा की पांच सीटों पर 5.15 फीसदी, तमिलनाडु की 38 सीटों पर 6.81 फीसदी मतदान हुआ। आरंभ के पहले घंटे में मतदान प्रतिशत काफी कम था,मगर नौ बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी।
वहीं त्रिपुरा की एक सीट पर 0 फीसदी, यूपी की 8 सीटों पर 3.99 फीसदी, पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर 0.55 फीसदी, छत्‍तीसगढ़ की 3 सीटों पर 7.75 फीसदी और पुडुचेरी में 1.62 फीसदी मतदान हुआ है।
डीएमके नेता कनिमोई ने चेन्‍नई के अलवरपेट में वोट डाला। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को परेशान किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं को निशाने पर रख कर छापेमारी की जा रही है। मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने भी अपनी बेटी व अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ चेन्‍नई के पोलिंग बूथ संख्‍या 27 पर वोट डाला।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बैंगलोर दक्षिण लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्‍या 54 में मतदान किया। वहीं पुडुचेरी की राज्‍यपाल किरण बेदी ने भी पुडुचेरी में वोट डाला। वहीं यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा में वोट डाला। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि यहां पर कोई टक्कर ही नहीं है। उत्‍तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट के बूथ नंबर 46 पर ईवीएम खराब होने के कारण करीब 40 मिनटों तक मतदान रोका गया। कांग्रेस के राज बब्बर ने भी आगरा में अपना मतदान दिया है।
महाराष्‍ट्र के बीड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पांच जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। इनमें गेवरई, मजलगांव, केज, अष्‍टी और पराली शामिल हैं। हालांकि सभी मशीनों को तत्‍काल बदल दिया गया है। 
सख्त पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच जम्मू-कश्मीर की दो लोकसभा सीटों श्रीनगर और उधमपुर में आज वोटिंग हो रही है। इसमें सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर समेत अन्‍य कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए  सख्त निर्देश दिया गया है।

Exit mobile version