Site icon Samagra Bharat News website

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल को बुद्ध की प्राचीन कांस्य प्रतिमा सौंपी

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल को बुद्ध की एक प्राचीन कांस्य प्रतिमा सौंपी। 12वीं शताब्दी ई.पू. की इस प्रतिमा में भगवान बुद्ध ‘भूमिस्पर्श मुद्रा’ में बैठे हुए हैं और इसकी ऊचाईं 6.5” है।

बुद्ध की इस ‘भूमिस्पर्श मुद्रा’ वाली कांस्य प्रतिमा को 22 अगस्त, 1961 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के नालंदा संग्रहालय से चुरा लिया गया था और यह मॉस्ट्रिच में एक नीलामी (फरवरी 2018 में लंदन के एक डीलर रॉसी एंड रॉसी द्वारा आयोजित) के दौरान मिली थी। नीलामी की जानकारी मिलने के बाद, राजस्व सतर्कता निदेशालय (डीआरआई) के लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में पदस्थ अधिकारी ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आर्ट एंड एंटीक यूनिट से संपर्क किया। एएसआई ने यह भी प्रमाणित किया कि मूर्ति को पुरातत्व संग्रहालय, नालंदा से चुराया गया था।

स्कॉटलैंड यार्ड ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2018 को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त श्री वाई के सिन्हा को यह प्रतिमा सौंपी।

वित्त मंत्री और संस्कृति मंत्री दोनों ने मूर्ति की वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Exit mobile version