Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री टेक्सास के ह्यूस्टन में दावूदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टेक्सास के ह्यूस्टन में दावूदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मिले और परस्पर बातचीत की।

समुदाय के सदस्यों ने ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री का सम्मान किया। बातचीत के दौरान, दावूदी बोहरा के सदस्यों ने सैयदना साहब के साथ प्रधानमंत्री के साहचर्य को रेखांकित किया। उन्होंने अपने सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पिछले साल नरेंद्र मोदी की इंदौर यात्रा का भी स्मरण किया।

बातचीत के बाद ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ” दावूदी बोहरा समुदाय ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। ह्यूस्टन में मुझे उनके साथ समय व्यतीत करने और कई मुद्दों पर बात करने का अवसर मिला।”

Exit mobile version