Site icon Samagra Bharat News website

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड योजना 2019-20 (श्रृंखला V) – निर्गम मूल्य

भारत सरकार की अधिसूचना संख्या एफ नं. 4 (7)- डब्ल्यू एंड एम/2019 दिनांक 30 सिंतबर, 2019 के संदर्भ में सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड योजना 2019-20 (श्रृंखला V) 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2019 के दौरान खुली रहेगी। इस सदस्यता अवधि (सब्सक्रिप्शन पीरियड) के दौरान बॉण्ड का निर्गम मूल्य 15 अक्टूबर, 2019 की निपटान तिथि के साथ 3,788 रूपये (तीन हजार सात सौ अठ्ठासी रूपये) प्रतिग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई ने भी अपनी 4 अक्टूबर, 2019 की प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित किया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार ने उन निवेशकों को निर्गम मूल्य में प्रति ग्राम 50 रुपये (केवल पचास रुपये) की छूट की अनुमति देने का फैसला किया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान, डिजिटल मोड के माध्यम से किया जाता है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉण्ड का निर्गम मूल्य रु. 3,738 रूपये (तीन हजार सात सौ अड़तीस रूपये) प्रतिग्राम होगा।

 

Exit mobile version