Site icon Samagra Bharat News website

14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2019 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास 2019 (डीएएनएक्स-19) का आयोजन

अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) ने 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2019 तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह रक्षा अभ्यास 2019 (डीएएनएक्स-19) के दूसरे संस्करण का संचालन किया। पाँच दिनों तक चले व्यापक स्तर के इस संयुक्त सेवा अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए कमांड की जिम्मेदारी के पालन हेतु एएनसी मुख्यालय की रक्षात्मक योजनाओं को मान्यता देने के लिए लामबंदी और क्षेत्र युद्धाभ्यास किया गया।

एएनसी के आंतरिक बलों के अलावा सेना की नव गठित सशस्त्र बल विशेष परिचालन डिवीजन (एएफएसओडी) के विशेष बलों, पोतों एवं विमानों ने भी इस अभ्यास में भागीदारी की।

Exit mobile version