Site icon Samagra Bharat News website

नाशिक के पुलिस पर्यवेक्षक और 125 नाशिक (पश्चिम जिला) के एक चुनाव अधिकारी को हटाया गया

निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद नाशिक के पुलिस पर्यवेक्षक और 125 नाशिक (पश्चिम जिला) के एक चुनाव अधिकारी को हटा दिया गया है। पुलिस पर्यवेक्षक को अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं करने की वजह से हटाया गया है। इसी तरह 125 नाशिक (पश्चिम जिला)  की एक विधानसभा सीट पर मतदाताओं को पहचान पत्र समय से जारी करने के मामले में खराब प्रदर्शन के कारण वहां के एक चुनाव अधिकारी को भी हटा दिया गया है। इन अधिकारियों के स्‍थान पर नये अधिकारी अपना कार्यभार आज ही संभाल लेंगे।

Exit mobile version