Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने श्री जोको विदोदो को इंडोनेशिया का दोबारा राष्‍ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री जोको विदोदो को इंडोनेशिया का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘हमारे नजदीकी समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया का दूसरी बार राष्‍ट्रपति बनने पर जोकोवी को बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्‍वास है कि उनके कुशल नेतृत्‍व में हमारी मैत्री और विस्‍तृत रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।’

Exit mobile version