Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय नौसेना पोतों का मनीला दौरा

दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत में भारतीय नौसेना की तैनाती के मद्देनजर नौसेना के पोत सहयाद्रि और किलतान 23-26 अक्टूबर, 2019 को फिलिपींस की राजधानी मनीला में लंगर डालेंगे। दोनों जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी कमान का हिस्सा है और विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के परिचालन कमान के अधीन है।

बंदरगाह पर लंगर डालने के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं के अधिकारी और नौसेनाकर्मी विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियां भी होंगी, जिनमें खेल कार्यक्रम इत्यादि शामिल हैं। इसके बाद दोनों देशों की नौसेनाएं गहरे समुद्र में अभ्यास भी करेंगी।

Exit mobile version