Site icon Samagra Bharat News website

नगा समस्या समाधान के मुद्दे पर स्पष्टीकरण

सरकार के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया सहित अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ऐसी अफवाहें और गलत सूचनाएं फैल रही हैं कि नगा समस्या का समाधान हो चुका है तथा उसकी घोषणा जल्द की जाने वाली है। इसके कारण देश के कुछ भागों में फिक्र और चिंता पैदा हो रही है।

स्पष्ट किया जाता है कि नगा समूहों के साथ समस्या का समाधान करने से पहले असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश सहित सभी हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा तथा उनकी चिंताओं पर गौर किया जाएग।

ऐसी अफवाहों और गलत सूचनाओं पर ध्यान देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Exit mobile version