Site icon Samagra Bharat News website

कुशीनगर को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, पढ़े पूरी खबर

इस साल कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने दिवाली पर बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।
जी हां सीएम ने ऐलान किया है कि दीपावली से कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें कि पडरौना नाम से प्रसिद्ध एयरपोर्ट योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर से 52 किलोमीटर की दूरी पर है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जून में हुई कैबिनेट बैठक में कुशीनगर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने पर लिया गया था। इसके बाद अब यूपी में कुल चार एयरपोर्ट हो जाएंगे, जिसमें जेवर एयरपोर्ट भी शामिल है, जो जल्द ही शुरू हो जाएगा।

कुशीनगर एयरपोर्ट ही क्यों?
लोगों के मन में यह सवाल का होगा कि आखिर कुशीनगर हीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए क्यों चुना गया तो आपको बता दें कि योगी जी ने खुद बताया है कि ये एयरपोर्ट इंटरनेशनल बॉर्डर पर है। कुशीनगर का ये पूरा क्षेत्र ही ‘बुद्धा सर्किट’ का हिस्सा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे टूरिज्म सेक्टर को बहुत फायदा होगा। इसलिए अधिकारियों को ये आदेश दिया गया है कि इसे एक इंटरनेशनल टूरिस्ट हब बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वी यूपी के युवा रोजगार के लिए खाड़ी देशों का रुख करते हैं. इस एयरपोर्ट के शुरू होने से उनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बेहद सुगम हो जाएंगी।

Exit mobile version