Site icon Samagra Bharat News website

पुलिस कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी, घरेलु क्लेश मामले में हुआ था गिरफ्तार

गाजियाबाद ,24 सितंबर 2020। गाजियाबाद में पुलिस कस्टडी में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को अस्पताल ले गए मगर तब तक युवक मर चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्टडी में हुई मौत के बाद अब पुलिस फजीहत से बचने के लिए कागज़ी दांव-पेंच चलाने में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि थाना विजय नगर इलाके में रहने वाला शमशेर शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी बीवी के साथ मारपीट करता था। पति की करतूत से परेशान होकर बीवी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शमशेर को हिरासत में ले लिया था। यहां पुलिस ने शमशेर को हवालात में बंद कर दिया लेकिन युवक ने खुद की ही शर्ट का फंदा बनाकर गला दबाना शुरू कर दिया। ये देखकर पुलिस ने आनन-फानन में हवालात खोला गया और शमशेर को तत्काल अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गई, मगर बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कस्टडी में हुई मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि महिला की कॉल पर पुलिस शमशेर को हिरासत में लेकर थाने आई थी, जहां उसने खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर गई, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Exit mobile version