Site icon Samagra Bharat News website

किसानों को सहज तरीके से दें नए सुधारों की जानकारी- पीएम मोदी

नई दिल्ली, 25 सितंबर 2020। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के किसानों के लिए लाए गए विधेयक के तहत होने वाले सुधारों के बारे में विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे किसानों के पास जाकर सहज तरीके से इस बारे में उन्हें समझाएं।

उनके संबोधन का स्वागत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है और गौरव का विषय है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अपने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में एकात्म मानववाद और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास के विचार को जमीनी स्तर पर उसका क्रियान्वयन किया, रूप दिया।

कोरोना वायरस से बचने के लिए भी प्रधानमंत्री ने सलाह देते हुए कहा कि दो गज़ की दूरी, मास्क, हाथ की साफ-सफाई, इन सभी के लिए जागरूकता फैलाना, निरंतर जरूरी है। हमें खुद भी इन नियमों का सख्ती से पालन करना है और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना है।’

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अध्ययन की जरूरत

प्रधानमंत्री ने कहा,’ देश के सामान्य वर्ग को जब हमारी बहुत ज्यादा जरूरत थी तब हमने अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क की ताकत अपने देश के लोगों की सेवा में लगा दिया।’ भाजपा के कार्यकर्ताओं से आग्रह करूंगा कि हर इकाई 5 दिन या 7 दिन का एक विशेष सत्र तय करें, जो विद्वान लोग हैं उनको बुलाएं। हमारी जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई है उसे अध्ययन करने की जरूरत है। अध्ययन करने के बाद हम भी समाज में जाकर इसके लाभ समाज में पहुंचाएं।’

इतना ही नहीं पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक तंत्र और राजनीतिक मंत्र, साफ़ है, गोलमोल नहीं है, हमने उसको जीकर दिखाया है। हम लोगों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है यही हमारा मंत्र है।’ भाजपा की हर सरकार चाहे वो केंद्र में हो या राज्य में हो, वो यही प्रयास कर रही है कि समाज के सभी को सही अवसर मिले, कोई खुद को छूटा हुआ महसूस न करे।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने जो काम किया है, अब भाजपा के हर कार्यकर्ता को इन कानून की बातों को किसान साथियों के साथ बैठकर बिलकुल सरल भाषा में बताना है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यूपीए सरकार के 5 साल में किसान क्रेडिट कार्ड से किसान को करीब 20 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। भाजपा सरकार के 5 वर्ष में किसानों को करीब 35 लाख करोड़ रुपये केसीसी के माध्यम से दिए गए हैं।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक किसान और श्रमिक के नाम पर खूब नारे लगे, बड़े-बड़े घोषणापत्र लिखे गए, लेकिन समय की कसौटी ने सिद्ध कर दिया है कि वो सारी बातें कितनी खोखली थी। देश इन बातों को भली-भांति जानता है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘ आज हमारे बीच, ऐसे कम ही लोग हैं जिन्होंने दीनदयाल जी को जीते जी, देखा हो, सुना हो या उनके साथ काम किया हो। उनका स्मरण, उनके बताए रास्ते, उनका दर्शन, जीवन प्रति पल हमें पावन करता है, प्रेरणा देता है, ऊर्जा से भर देता है।’

Exit mobile version