Site icon Samagra Bharat News website

सहारनपुर अपहरण: चाचा ने रचा भतीजे के अपहरण का षड्यंत, गला दबाकर की हत्या

सहारनपुर, 25 सितंबर 2020। सहारनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चाचा ने ही भतीजे का अपहरण किया औऱ फिर पोल खुल जाने के डर से उसकी हत्या भी कर दी।
गौरतलब है कि घर के बाहर खेल रहे 7 साल के बच्चे का गुरुवार की शाम अपहरण हो गया था। परिजनों से लेकर पुलिस बच्चे को ढूढ़ने में लगी थी। लगी थी। रात में ही एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुछताछ में पुलिस को चाचा सहित तीन लोगों पर शक हुआ जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर चाचा ने कबुला की उसने बच्चे की हत्या की है। 2:30 बजे रात को किशनपुरा नाला पटरी के पास से बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चे के मुंह पर टेप लगाकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

आपको बता दें कि मोहल्ला ढोलीखाल निवासी गयासुद्दीन उर्फ बंटी का सात साल का बेटा अब्दुल शमी गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक गायब हो गया। पहले तो परिजनों ने सोचा आसपास खेल रहा होगा। काफ़ी देर तक जब बच्चा नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात को ही गयासुद्दीन थाने पहुंच गया। पुलिस ने भी तभी से बच्चे की तलाश शुरू कर दी और अंत में बच्चे का शव बरामद हुआ।

Exit mobile version