Site icon Samagra Bharat News website

वॉशिंगटन पोस्ट ने किया खुलासा, गंदे कपड़े लेकर पहुंचे थे इजराइल के PM

वॉशिंगटन, 25 सितंबर 2020। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू की अमेरिका यात्रा विवादों में आ गई है। जी हां उनपर अपने साथ गंदे कपड़ों के कई बैग ले जाने का आरोप लगा है इतना ही नहीं इजराइल के PM पर ये भी आरोप है कि उन्होंने सभी गंदे कपड़े व्हाइट हाउस में धुलवाए है।
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ऐतिहासिक समझौते के लिए अमेरिका आगमन पर नेतन्‍याहू कई बैग लेकर आये थे, जिनमें उनके गंदे कपड़े थे। इजराइली प्रधानमंत्री का कपड़ों को व्हाइट हाउस में मुफ्त में धुलवाया गया। जानकारी के मुताबिक नेतन्‍याहू पहले भी ऐसा कर चुके हैं वे हमेशा अमेरिका यात्रा पर अपने साथ गंदे कपड़े लेकर आते हैं और उन्हें व्हाइट हाउस के स्टाफ से साफ करवाते हैं।

हालांकि, इजराइल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अरब देशों के इजराइल के साथ हुए शांति समझौते से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे पर कोई ड्राई क्लीनिंग नहीं की गई, केवल सार्वजानिक बैठक के लिए PM की दो शर्ट साफ की गईं थीं। इसके अलावा, पीएम नेतन्याहू का सूट और उनकी पत्नी की ड्रेस प्रेस की गई।

Exit mobile version