Site icon Samagra Bharat News website

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 2 आतंकियों को मार गिराया!

जम्मू, 25 सितंबर 2020। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक मंसूबों को नाकाम करने करने की कोशिश भारतीय जवानों द्वारा लगातार जारी है। जी हां एक बार फिर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार अनंतनाग में जारी एनकाउंटर में जिन दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है, उनकी पहचान आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आंतकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल सर्च अभियान अब भी जारी है। कल शाम में ही आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को मिली थी, जिसके बाद से अभियान चलाया गया। आतंकियों ने इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी फायिरंग की।
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया था।

Exit mobile version