Site icon Samagra Bharat News website

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की आत्महत्या नहीं- विकास सिंह

मुंबई, 26 सितंबर 2020। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कई अटकले आ रही है वहीं उनके परिवार के वकील विकास सिंह का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला घोंटकर उनकी हत्या की गई थी। उनके इस दावे पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने भी कहा कि फोटोग्राफ्स के आधार पर एम्स के डॉक्टर द्वारा यह कहना कि सुशांत की मौत 200 फीसदी गला घोंटने से हुई, यह ट्रेंड काफी खतरनाक है। एम्स डॉक्टर के इस दावे के बाद उन्होंने सीबीआई को नए मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की है।
आगे रिया के वकिल ने कहा कि जांच को निष्पक्ष और दखल से मुक्त रखने के लिए सीबीआई को एक नए मेडिकल बोर्ड का गठन करना चाहिए। बिहार चुनाव से पहले स्पष्ट कारणों के लिए पूर्व निर्धारित परिणाम तक पहुंचने के लिए एजेंसियों पर दबाव डाला जा रहा है। हमने कुछ दिनों पहले ही डीजीपी पद से गुप्तेश्वर पांडे को वीआरएस लेते देखा है। इस तरह के कदम का दोहराव नहीं होना चाहिए।’

वकील का दावा सुशांत सिंह केस की जांच भटक गई है

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत को मौत के लिए उकसाने के दावे को मर्डर में बदलने में होने वाली सीबीआई की देरी से मैं फ्रस्ट्रेट हो रहा हूं। एम्स टीम के ही एक डॉक्टर ने मुझे बताया था कि जो फोटोज मैंने उन्हें भेजी थीं, वे 200 फीसदी इशारा कर रही हैं कि सुशांत की मौत गला घोंटने से हुई, ना कि आत्महत्या।

साथ ही विकास सिंह का यह भी कहना है कि सुशांत का परिवार ऐसा महसूस कर रहा है कि जांच अलग दिशा में जा रही है। इस मामले को अब ड्रग्स केस की तरफ मोड़ दिया गया है। आज हम असहाय हैं क्योंकि हम ये नहीं जानते हैं कि केस किस दिशा में जा रहा है। आज की तारीख तक, सीबीआई ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है जिससे पता लग सके कि उन्हें क्या मिला है। जिस गति से जांच हो रही है उससे मैं खुश नहीं हूं।

Exit mobile version