Site icon Samagra Bharat News website

पूछताछ के दौरान रोने लगी दीपिका पादुकोण तो एनसीबी ने जोड़े हाथ..

मुंबई, 27 सितंबर 2020। शनिवार का दिन बॉलीवुड के लिए बहुत ही महत्वपुर्ण था, क्योकि तीन-तीन जानमानी अभिनेत्रियों से एनसीबी ने ड्रग्स मामलें को लेकर पुछताछ की। एनसीबी ने दीपिका-सारा-श्रद्धा पूछताछ को की ही साथ हीं दीपिका-सारा और रकुल के मोबाइल भी जब्त कर लिए। इस बीच अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण तीन बार रो गई थीं।

एनसीबी अफसर ने हाथ जोड़ कहा

जानकारी के मुताबिक जब एनसीबी दीपिका से सवाल-जवाब कर रही थी, तब दीपिका का तीन बार रोने लगी थीं। अब ये देख एनसीबी अफसरों ने उन्हें इमोशनल कार्ड ना खेलने की नसीहत देते हुए हाथ जोड़कर एनसीबी अफसरों ने दीपिका पादुकोण को रोने के बजाय सच बताने के लिए कहा। दीपिका को बताया गया कि अगर वे सबकुछ सच बताएंगी, तो ये उनके लिए बेहतर रहेगा।

वहीं क्योंकि एनसीबी ने दीपिका पादुकोण का मोबाइल भी जब्त किया है, इसलिए अब एनसीबी की जांच भी उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि उनके फोन की जांच कर ये समझने की कोशिश होगी कि उनका किसी ड्रग पैडलर संग कोई कनेक्शन था या नहीं। वैसे पूछताछ के दौरान दीपिका ने जरूर ड्रग्स लेने से साफ इनकार कर दिया है।

ज्ञात हो कि साढ़े पांच घंटे चली पूछताछ में दीपिका से सुशांत सिंह राजपूत या फिर रिया से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं पूछा गया है। एनसीबी का सारा फोकस दीपिका की करिश्मा संग उस चैट पर था जिसमें वे ड्रग्स को लेकर बात कर रही थीं। वैसे उस चैट को लेकर दीपिका ने भी बड़ा कबूलनामा किया है। उन्होंने माना है कि जिस चैट में ड्रग्स की बात हो रही है, वे भी उसका एक हिस्सा हैं। एनसीबी आगे की जांच की बात करें तो उनकी एसआईटी टीम सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी और डायरेक्टर को हर पहलू से अपडेट करेगी।

Exit mobile version