Site icon Samagra Bharat News website

खत्म होने वाला है इन्तजार, सुशांत सिंह केस में सीबीआई जल्द ले सकती है फैसला

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2020। अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझने वाली है जी हां इस मामले एम्स ने सीबीआई को रिपोर्ट सौंप दी है। अब सीबीआई की टीम एम्स की रिपोर्ट का विश्लेषण करने में लगी है और सीबीआई जो भी फैसला लेगी वह अंतिम होगा।

बता दे कि सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई को एम्स ने अपनी रिपोर्ट दे दी है तो अब एजेंसी एक बार फिर सक्रिय हो जाएगी। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी कई बातें सामने आएंगी।

पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के सदस्य डा. सुधीर गुप्ता ने कहा कि निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कुछ कानूनी पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है। रिपोर्ट निर्णायक होगा। डा. सुधीर गुप्ता पहले भी कह चुके हैं कि एम्स की टीम रिपोर्ट पर किसी को संदेह नहीं होगा। बताया जा रहा है कि एम्स की टीम व सीबीआइ सुशांत की मौत के कारणों पर एक दूसरे की जांच से सहमत हैं। डा. सुधीर गुप्ता ने कहा है कि अभी और विमर्श करने की जरूरत है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत की जांच कर रही सीबीआइ ने कहा है कि वह इस मामले की जांच पूरे पेशेवर तरीके से कर रही है। इस संबंध में अभी किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया जा सकता।

बता दे कि इससे पहले भी कई अभिनेत्री के आत्महत्या का मामला सीबीआई के पास आए थे जिनके मौत की गुत्थी आज भी बस एक पहली है। अब देखते है सुशांत के आत्महत्या का मामला कहां तक सुलझता है, या फिर यह भी एक पहली बन कर रह जाएगी।

Exit mobile version