Site icon Samagra Bharat News website

तवा नदी के पुल पर रसोई गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग

होशंगाबाद, 29 सितंबर 2020। मध्य प्रदेश में उस वक्त दहशत फैल गई जब एलपीजी से भरें सिलेंडर में अचानक आग लगी। मध्य प्रदेश में होशंगाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग पर तवा नदी के पुल पर रसोई गैस के सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में सोमवार-मंगलवार की रात आग लग गयी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बाबई पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आशीष पंवार ने कहा कि घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग एक से दो बजे के बीच बाबई कस्बे के पास तवा नदी के पुल पर हुई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुल के दोनों और यातायात रोक दिया गया और तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। इसके आगे उन्होनें कहा कि ट्रक में लगभग 300 से अधिक एलपीजी सिलेंडर भरे हुए थे। सिलेंडरों की सही संख्या तेल कंपनी के अधिकारियों के आने के बाद ही पता चल सकेगी। ट्रक के चालक और क्लीनर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Exit mobile version