Site icon Samagra Bharat News website

झांसी पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ढ़ाई लाख की कीमत के मोबाइल बरामद

झांसी, 30 सितंबर 2020। जी हां जनपद झांसी पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
है जो काफी लम्बें समय से चोरी की वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहा था। पुलिस ने चोर के पास से करीब ढ़ाई लाख की कीमत के मोबाइल बरामद किए है। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि चिरगांव थाना क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल और
किराने की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की
तलाश कर रही थी।
लगातार काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब ढ़ाई लाख की कीमत के चोरी के मोबाइल बरामद
किए है साथ ही पुलिस ने चोर के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

Exit mobile version