Site icon Samagra Bharat News website

भीम आर्मी ने गैंगरेप पीड़िता को दी श्रद्धांजलि 

शामली,  30 सितंबर 2020। हाथरस जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना से पूरे देश में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर कही सरकार विरोधी नारे लग रहे है तो कही जमकर राजनीति हो रही है। वहीं जनपद शामली में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने गैंगरेप पीड़िता की मौत पर विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी।
कैंडल मार्च मुख्य बाजार और सड़कों से होकर गुजरा। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैंगरेप पीड़िता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अनुज भारती ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। जिसके चलते देश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वो राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध जताएंगे।

Exit mobile version