Site icon Samagra Bharat News website

कुवैत के शेख सबाह अल अहमद का 91 वर्ष की उम्र में निधन!

कुवैत सिटी, 30 सितंबर 2020। कुवैत के शीर्ष 91 वर्ष के राजनयिक व शासक शेख सबाह अल अहमद अल सबाह की मृत्यु हो गई। 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद इराक से नजदीकी बढ़ाने के लिए तेल संपन्न राष्ट्र के शीर्ष राजनयिक के रूप में जाने जाते थे। वह शेख अहमद अल-जबर अल-सबा के चौथे बेटे हैं। 83 वर्षीय उनके भाई शेख नवाफ अल अहमद अल सबा को क्राउन प्रिंस के रूप में कुछ शक्तियां अस्थायी रूप से दी गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख सबाह अल अहमद अल सबाह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि आज कुवैत और अरब दुनिया ने एक प्रिय नेता और भारत का एक करीबी दोस्त और एक महान राजनेता को खो दिया है।

शेख सबा अल अहमद, हाल ही में सर्जरी के लिए अमेरिका गए थे। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अमीर शेख अल-अहमद को अमेरिका लाने के लिए वायु सेना का विमान भेज था जिस पर कुवैती क्राउन ने पत्र भेजकर उनको थैंक्‍स कहा था।

ज्ञात हो कि 1929 में जन्मे शेख सबा को आधुनिक कुवैत की विदेश नीति के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने 1963 से 2003 के बीच लगभग 40 वर्षों तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। शेख जाबेर अल-सबा की मृत्यु के बाद जनवरी 2006 में वे कुवैत के अमीर बने थे।

Exit mobile version