Site icon Samagra Bharat News website

गुरु गोरखनाथ मंदिर को 24 घंटे के अंदर बम से उड़ाने की धमकी

गोरखपुर, 30 सितंबर 2020। गुरु गोरखनाथ मंदिर को 24 घंटे के अंदर बम से उड़ाने की धमकी ने सबकी नींद उडा दी। जी हां बांसगांव इलाके के रहने वाले एक युवक ने आज एस एस पी को फोन कर गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी दे दी। हालांकि पुलिस ने फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मानसि‍क बीमार बताया जा रहा है।

बता दे कि बासगांव के रहने वाले शिवेंद्र सिह ने सुबह 10 बजे के आसपास एस एस पी को फोन किया था। उसने कहा कि 24 घंटे के अंदर गोरखनाथ मंदिर उड़ा दूंगा। बचा सकते हो तो बचा लो। धमकी मिलने के बाद एस एस पी के होश उड गए। हालांकि उनके निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी वह व्यक्ति गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

Exit mobile version