Site icon Samagra Bharat News website

कंपनी मॉडर्ना का दावा, राष्ट्रपति चुनाव से पहले नहीं पाएगी कोरोना की वैक्सीन

वाशिंगटन, 1 अक्टूबर 2020। दुनिया भर में कोरोना मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कई देशों में कोरोना की वैक्सीन को तैयार करने में वैज्ञानिक लगे हुए है लेकिन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में लगे ट्रंप ने भी दावा किया था कि राष्ट्रपति चुनाव यानि 3 नवंबर से पहले कोरोना की वैक्सीन तैयार की जा सकती है। लेकिन अब वो अपने बयान के बीच में खुद ही फंस गए है। जी हां अमेरिका में इस वैक्सीन को तैयार कर रही कंपनी मॉडर्ना ने दावा किया है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कोरोना की वैक्सीन नहीं आ पाएगी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को मॉडर्ना कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले मॉडर्ना की संभावित कोरोना वैक्सीन आवेदन करने के लिए तैयार नहीं होगी। स्टाफेन बंसेल ने एक प्रतिष्ठिक मीडिया कंपनी को बताया कि उन्होंने अमेरिका के सभी वर्गों को अगले बसंत से पहले वैक्सीन वितरित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉडर्ना की वैक्सीन जल्द से जल्द 25 नवंबर से पहले फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन लेने के लिए तैयार नहीं होंगे।

बता दें कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन विकसित करने की दौड़ में अमेरिका की मॉडर्ना की वैक्सीन आगे है। फिलहाल इस वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में है। कोरोना की वैक्सीन तैयार करना अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन गया है।

Exit mobile version