Site icon Samagra Bharat News website

डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल के रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2020। आज जहां एक तरफ डीजल और सस्ता हो गया, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में डीजल का रेट 10 पैसे घटकर 70.53 रुपये प्रति लीटर पर हो गया। वहीं, पेट्रोल का रेट 81.06 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 70.53 रुपये प्रति लीटर पर है। कीमत तय करने का ये है आधार विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

Exit mobile version