Site icon Samagra Bharat News website

बाबरी ढांचा ध्वंस मामले में पाक के बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली,1 अक्टूबर।

बाबरी ढांचा ध्वंस मामले में पाक के बयान पर भारत ने आज करारा जवाब दिया है। जी हां विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है जहां सरकार और नागरिक अदालतों के फैसलों का सम्‍मान करते हैं। ऐसी व्‍यवस्‍था उस देश में नहीं बन सकती जहां लोगों और अदालतों को सरकार की शह पर चुप कराया जा सकता है।
बता दें कि विशेष अदालत द्वारा अयोध्या के विवादित ढांचा ध्वंस मामले के सभी 32 आरोपितों को बरी करने के बाद पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारत से मुस्लिमों के पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।

बता दें कि इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में पाकिस्तान के पीएम ने अपने संबोधन में एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही पाक ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगले। लेकिन भारत ने भी उसका करारा जवाब दिया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इमरान खान के संबोधन का बहिष्कार कर दिया।

Exit mobile version