Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन: तीन जवान शहीद और 5 घायल

समग्र समाचार सेवा

जम्मू, 1 अक्टूबर।
अपनी आदतों से कभी बाज़ नहीं आने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिससे भारत के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि पांच अन्य सैनिक घायल हो गए हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें दो जवान शहीद हुए और चार घायल हो गए। इससे कुछ समय पहले, पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में भारी गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया था, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

रक्षा प्रवक्ता ने खुद इस बात की जाननकारी दी और कहा कि पाकिस्तान की सेना ने मनकोट एवं कृष्णा घाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए।

Exit mobile version