Site icon Samagra Bharat News website

सुसाइड केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, पढे़ पूरी खबर

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर।

जी हां सुशांत केस में अब नया मोड़ आ गया है, जो बेहद चौकाने वाला है। खबरें आ रही है कि सुशांत के मौत से एक दिन पहले देर रात सुशांत और रिया को एक साथ देखा गया था। जिस रात सुशांत की मौत हुई उससे एक दिन पहले यानी कि 13 जून को रिया चक्रवर्ती सुशांत से मुलाकात की थी। यह बयान मुंबई बीजेपी के नेता विवेकानंद गुप्ता ने दी है। उनका दावा है कि कि 13 जून को रिया और सुशांत को एक साथ देखा गया था। जिसका एक चश्मदीद गवाह भी है।

विवेकानंद गुप्ता ने कहा है कि उन्हें एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि 13 जून को देर रात सुशांत रिया को छोड़ने उनके अपार्टमेंट में आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई पुलिस दवाब में काम कर रही है जिसके कारण दो-तीन दिन की जांच को 55 दिन खींच दिया गया। ये हत्या का मामला है जिसे बिना जांच के ही पुलिस ने आत्महत्या करार दिया था।

Exit mobile version