Site icon Samagra Bharat News website

अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध जारी, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपील को किया खारिज

बाकू, 1 अक्टूबर 2020। अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच पिछले चार दिनों से जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है, और यह युद्ध ख्तम होने के आसार भी नहीं नजर आ रहे है क्योकिं दोनों ही देशों ने युद्ध रोकने और शांति के साथ समस्या का हल निकालने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपील को खारिज कर दिया है।
अर्मेनिया और अजरबैजान की सेनाएं विवादित नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से बड़ी मात्रा में गोलीबारी हो रही है। इस लड़ाई में अब तक 100 के आसपास लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं।

अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने लगातार कोशिशे की है कि दोनों देशों से युद्ध समाप्त हो जाए लेकिन अर्मेनिया और अजरबैजान की जंग को लेकर जिस तरह का रुख तुर्की ने दिखाया है, उससे बाद यह आशंका बढ़ गई है कि रूस भी इस लड़ाई में अर्मेनिया की तरफ से उतर आये। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय जल्द से जल्द इस विवाद के शांतिपूर्ण निपटारे पर जोर दे रहा है।
अर्मेनिया ने आरोप लगाया है कि तुर्की उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है और उसके फाइटर जेट ने अर्मेनिया की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं, अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने अर्मेनिया के 130 टैंक, 200 तोपखाने, 25 विमान-रोधी यूनिट, पांच गोला-बारूद डिपो, 50 एंटी-टैंक यूनिट, 55 सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया है। अजरबैजान का यह भी कहना है कि अर्मेनिया के तरफ से लगातार उसके नागरिक इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।

चिंता का विषय
अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने यह चिंता जाहिर की है कि यदि दो देशों की इस लड़ाई में रूस जैसी महाशक्तियां शामिल हो जाती हैं, तो विश्व युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जायेगी। कोरोना संकट के बीच दुनिया और किसी संकट को झेलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए सुलह की कोशिशें की जा रही हैं। अमेरिका सहित कई देशों ने अर्मेनिया और अजरबैजान से युद्ध बंद करने के अपील की है।

Exit mobile version