Site icon Samagra Bharat News website

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले मैच में मैदान में उतरेंगे ये खिलाड़ी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन की अंकतालिका में सबसे नीचे यानी 8वें नंबर पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। IPL 2020 में जीत से शुरूआत करने वाली एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जिन खिलाड़ियों की कमी से अगले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, वे अब टीम में वापस आ गए हैं।

सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने पहले ही टीम से नाम वापस लेकर टीम की मुश्किलें बढ़ा रखी थीं, लेकिन अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के बाद सीएसके को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी अगले मैच के लिए फिट हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ी बात है कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अंबाती रायुडू और दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आइपीएल 2020 में टीम के अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स अपने छह दिन के अंतराल के बाद 2 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला होगा। बता दें कि अंबाती रायुडू 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले थे, लेकिन उस मैच के बाद उनको हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझना पड़ा था।

Exit mobile version