Site icon Samagra Bharat News website

बिहार चुनाव 2020: महागठबंधन में बन गई बात! 15 सीटें छोड़ने के लिए राजी हुआ राजद

समग्र समाचार सेवा
पटना, 2 अक्टूबर।
राजद और माले के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात मुकाम तक पहुंच गई। माले के लिए राजद लगभग 15 सीटें छोड़ने पर सहमत हो गया। हालांकि जनधार वाले जिलों में सीट को लेकर माले अभी अड़ा है। लिहाजा सीटों की संख्या में थोड़ी और वृद्धि हो सकती है।

राजद और माले के बीच चार दिन से चल रहे गतिरोध को दूर करने की कोशिश राजद ने गुरुवार को दिन से ही शुरू कर दिया। दिन में राजद विधायक भोला यादव और सांसद मनोज झा माले कार्यालय जाकर दीपांकर भट्टाचार्या से मिले। लेकिन वहां बात नहीं बनी और उन लोगों ने शाम राबड़ी आवास आने का न्योता माले महासचिव को दिया।

राजद के न्योते पर माले महासचिव ने राबड़ी आवास जाकर तेजस्वी यादव से बात की। बैठक में अब्दुलबारी सिद्दिकी, मनोज झा और भोला यादव भी थे। बातचीत में सीटों की संख्या को लेकर मामला लगभग सलट गया। साथ ही माले ने महागठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ने की सहमति दे दी। लेकिन सीटों को चिह्ति करने में संख्या में कुछ बदलाव हो सकता है। माले अपने जानाधार वाले जिलों में कुछ और सीटे मांग रहा है, जिसपर तेजस्वी यादव भी तैयार हो गये हैं। ऐसे में माले की सीटों की संख्या 15 से कुछ बढ़ सकती है।

Exit mobile version